uttarakhandउत्तराखण्ड

खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से धान की रोपाई के दौरान भाई-बहन की मौत

खटीमा:-  खटीमा के सैजना गांव में सोमवार सुबह खेत में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई लगा रहे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लग रहे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे।

तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि परिजनों को देवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News