राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर देर रात हुआ ब्लास्ट, दो की मौत

देर रात पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर से बम धमाके की खबर सामने आई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें, यह बम धमाका टीएमसी के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ है। वह मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

पुलिस ने बताया, मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News