biharबिहार

गर्मी के कारण शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी, सीएम नीतीश कुमार ने स्कूल बंद करने का आदेश वापस लिया, विपक्ष ने केके पाठक से इस्तीफे की मांग की

Bihar News: सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया कि केके पाठक तीन जून से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंगे। 28 दिनों की उपार्जित अवकाश पर वह जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार कारण यह है कि वह 28 दिनों की लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। उन्होंने छुट्टी की अर्जी लगाई थी। काफी विचार विमर्श के बाद बिहार सरकार ने उनकी छुट्टी स्वीकार कर ही ली। सामान्य प्रशासन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कहा गया है कि केके पाठक 3 जून से 30 जून तक उपार्जित अवकाश पर रहेंग। 28 दिनों की उपार्जित अवकाश पर वह जा रहे हैं। केके पाठक के छुट्टी पर चले जाने से बाद से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है।बता दें कि हाल में ही भीषण गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों में 350 से अधिक बच्चे और कई शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव कर दिया था। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने इस आदेश के उलट स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। सीएम के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया। इसमें शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य कर दिया गया।इस फैसले का खूब विरोध हुआ। भीषण गर्मी के कारण कई शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद केके पाठक का विरोध होने लगा। विपक्ष के नेता केके पाठक के इस्तीफा की मांग करने लगे। बता दें कि हाल में ही भीषण गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों में 350 से अधिक बच्चे और कई शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव कर दिया था। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने इस आदेश के उलट स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। सीएम के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया। इसमें शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य कर दिया गया।इस फैसले का खूब विरोध हुआ। भीषण गर्मी के कारण कई शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद केके पाठक का विरोध होने लगा। विपक्ष के नेता केके पाठक के इस्तीफा की मांग करने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News