उत्तराखण्ड

भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का बढ़ा खतरा

उत्तराखंड में बीती देर रात से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन सभी जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी  बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News