उत्तराखण्डचिंतनराजनीति

कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य के विशेष दर्जे को किया खत्म :राजनाथ सिंह

अब विधानसभा चुनाव में दो दिन बचे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर के कपकाकोट में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा को वोट देने की अपील की।इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सवाल किया जाना चाहिए कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उत्तराखंड को दिए गए विशेष दर्जे को क्यों खत्म किया। इसका क्या कारण था, फिर भी राज्य के लोगों ने बड़ा दिल दिखाया और समय-समय पर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष दर्जा दिया था। लेकिन जब कांग्रेस राज्य और केंद्र में सत्ता में आई तो उसने राज्य को विशेष दर्जा से वंचित कर दिया। जब पीएम मोदी सत्ता में आए तो उन्होंने स्थिति बहाल कर दी।कल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली, गजा और गौचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के सर्वाधिक लोग देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं लेकिन सेना की ओर आतंकवाद पर की जानी वाले कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल सबूत मांगते हैं। कहा कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button