उत्तराखण्ड

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से लगातार पूछताछ की जा रही है। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ होनी है। जिसके चलते दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। वही कांग्रेस ने आज राजधानी देहरादून के अंबेडकर पार्क में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए करण माहरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से लगातार कांग्रेस का उत्पीड़न कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा की नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है, बावजूद इसके विवादित अधिकारी द्वारा भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से कांग्रेस का उत्पीड़न करने का काम कर रही है। वहीं दूसरी और मौजूद विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है की आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है और भाजपा सरकार आंख मूंद कर कांग्रेस का उत्पीड़न करने का काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News