uttarakhandउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के तुरंत निराकरण का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के तुरंत निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन किया और पुस्तिका के प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कुमाऊँनी लोकगायक हरु जोशी द्वारा UCC पर बनाना गया गीत भी लॉन्च किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News