रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलेंगे, 14 मई से शुरू होगी डोली यात्रा – Parvat Sankalp News

रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलेंगे, 14 मई से शुरू होगी डोली यात्रा

उत्तराखंड के चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस वर्ष मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले पारंपरिक अनुष्ठानों की शुरुआत शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से होगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद 14 मई को भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली प्रस्थान करेगी।

डोली यात्रा के तहत 16 मई को चल विग्रह पनार बुग्याल में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 17 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी और अगले दिन यानी 18 मई को शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

पंचकेदारों में विशेष स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकानन’ स्वरूप यानी मुख की पूजा की जाती है, जो इसे अन्य केदारों से अलग बनाता है। कपाट खुलने के बाद अगले छह महीनों तक यहां नियमित पूजा-अर्चना होगी और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *