हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल – Parvat Sankalp News

हल्द्वानी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तराखंडके रुद्रपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। शशांक सुयाल(27) और विनोद तिवारी(38) निवासी आवास विकास हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

कार में सवार चार घायल कमल भट्ट, उमेश भट्ट, आशीष कुमार और अमन आर्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *