सड़क मरम्मत में देरी पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, लापरवाही करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई – Parvat Sankalp News

सड़क मरम्मत में देरी पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, लापरवाही करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज  प्रातः काल शासकीय आवास पर सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • मुख्यमंत्री धामी का आवाहन, दीपोत्सव पर स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दें

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत राज्यवासी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें जिसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *