आईआईटी रुड़की की मेस में जिंदा चूहा मिलने से छात्रों का आक्रोश, हंगामा और नारेबाजी – Parvat Sankalp News

आईआईटी रुड़की की मेस में जिंदा चूहा मिलने से छात्रों का आक्रोश, हंगामा और नारेबाजी

रुड़की :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में सब्जी की कढ़ाई एवं बनाने के लिए कूकर में रखे गए चावल में चूहे मिलने का मामला प्रकाश में आया है। गुस्साये छात्रों ने जमकर हंगामा किया और करीब चार सौ से अधिक छात्रों को दोपहर का खाना नहीं मिला है। मेस की रसोई में चूहे के फोटो एवं वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।

रुड़की आइआइटी में सभी भवन की अपनी मेस है। गुरुवार को आइआइटी के राधा-कृष्ण भवन की मेस में दोपहर का भोजन तैयार किया गया था। कुछ छात्र खाना खा रहे थे जब अधिकांश खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच कुछ छात्र ऐसे ही मेस की किचन की ओर चले गए। यहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। जिस कढ़ाई में सब्जी बनी थी, उसके अंदर दो चूहे थे जोकि कढ़ाई से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नाकाम साबित हो रहे थे।

इसके बाद छात्रों ने उसकी वीडियो को बना लिया। उन्होंने हंगामा करते हुए दूसरे छात्रों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गई। इसी बीच छात्रों ने देखा कि जिस कुकर में बनने के लिए चावल भिगोकर रखे गए हैं उसके अंदर भी एक चूहा तैर रहा है। पूरी किचन में खाद्य सामग्री के ऊपर नीचे चूहे ही दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच खाना खा रहे छात्रों ने खाना बीच में छोड़ दिया। तब तक यहां पर भीड़ जमा हो गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनको दूषित खाला खिलाया जा रहा है। इसकी वजह से वह बीमार पड़ सकते हैं। छात्रों को मेस के कर्मचारी समझाते रहे। इसको लेकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

बर्बाद हो गया 400 लोगों का खाना

राधा कृष्ण मेस से 400 से अधिक छात्र जुड़े हुए है। जोकि यां पर भोजन करते हैं। खाने में चूहा मिलने के बाद किसी भी छात्र ने खाने को हाथ नहीं लगाया। जो छात्र पहले खाना खा चुके थे वह परेशान दिखाई दिए। किसी का जी मिचला रहा था तो कोई फोन पर जानकारी दे रहा था। वहीं इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे फोटो एवं वीडियो को देखकर लोग भी संस्थान की आलोचना कर रहे हैं कि आखिर छात्रों की सेहत से संस्थान खिलवाड़ क्यों कर रहा है।

नाम ना छापने की शर्त पर कई छात्रों ने बताया कि संस्थान की मेस में साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संस्थान की सड़क एवं पार्क तो चमकाए जा रहे हैं लेकिन मेस में चूहे घूम रहे हैं। गंदगी है। कई बार बताया गया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। आइआइटी रुड़की की मीडिया सेल की ओर से जब इस संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। पता करके बताया जा रहा है। जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *