करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ पर महिला प्रशंसक ने लगाए गंभीर, भेजा कानूनी नोटिस – Parvat Sankalp News

करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ पर महिला प्रशंसक ने लगाए गंभीर, भेजा कानूनी नोटिस

करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली में होने जा रहे इस शो की टिकट की कीमतें काफी ज्यादा हैं, जिसको लेकर फैंस में थोड़ी निराशा है। अब कॉन्सर्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के लिए टिकट की कीमतों में हेराफेरी करने के आरोप में दिलजीत को कथित तौर पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो दिल्ली की एक लॉ की छात्रा ने टिकट न खरीद पाने के बाद  गायक को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने टिकट उपलब्धता में हेराफेरी की, जिसके कारण टिकट की कीमतों में भी हेराफेरी हुई और फिर इसके दाम बढ़ा दिए गए।  रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा का आरोप है कि 12 सितंबर को दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन पास एक मिनट पहले बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए और लगभग तुरंत बिक गए।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विशेष रूप से अर्ली-बर्ड पास के लिए एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड खरीदा था, लेकिन फिर भी टिकट हासिल करने में असफल रहीं। दिलजीत के अलावा यह नोटिस अन्य पक्षों को भी भेजा गया है। दिलजीत दोसांझ इन दिनों यूरोप में हैं।  वह अक्टूबर में भारत आएंगे और 10 शहरों में शोज करेंगे। हाल ही में उनका गाना ‘चल कुड़िए’ रिलीज हुआ है, जो करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘जिगरा’ का हिस्सा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *