बगैर पंजीकरण के चल रहे अस्पताल और लैब को सील किया, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तलब किए अभिलेख – Parvat Sankalp News

बगैर पंजीकरण के चल रहे अस्पताल और लैब को सील किया, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तलब किए अभिलेख

पूरनपुर। यहां बगैर पंजीकरण के चल रहा एक अस्पताल और दो लैब प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सील दीं। संबंधित इस संबंध में अभिलेख तलब किए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि उपकेंद्र रोड पर डॉ. संजय तोमर और रमेश मंडल के बगैर पंजीकरण के अस्पताल और लैब चलाने की सूचना पर छापा मारा गया। मौके पर अस्पताल और लैब संचालक कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। ऐसे में अस्पताल और लैब को सील कर दिया गया।

अभिलेख तलब किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ब्लाॅक रोड पर डायग्नोजिस्ट लैब के बगैर पंजीकरण के चलने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां भी लैब संचालक मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। उन्होंने बताया कि लैब को भी सील करा दिया गया है। इसके संचालक से भी अभिलेख तलब किए गए है। अभिलेख न दिखाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बगैर पंजीकरण और झोलाछाप के सहारे अस्पताल चलाने की एक और शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही उच्च अफसरों के संज्ञान में मामले को डालकर छापा मारा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *