मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, मिलेंगे प्रभावितों से – Parvat Sankalp News

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, मिलेंगे प्रभावितों से

रुद्रप्रयाग :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान वह पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे। मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एवं अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसे साथ ही सीएम प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान वह पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है समेत अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *