आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को एक सीट का मिला ऑफर, छह सीट पर लड़ेगी ‘आप’ – Parvat Sankalp News

आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को एक सीट का मिला ऑफर, छह सीट पर लड़ेगी ‘आप’

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी छह सीटों पर लड़ेगी। आप और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। आप ने गोवा की एक और गुजरात की दो संसदीय सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हमने कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप ने यह भी कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर समय पर कांग्रेस का जवाब नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी।

आप सांसद संदीप पाठक का कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर हमारी कांग्रेस पार्टी के साथ दो आधिकारिक बैठकें हुईं लेकिन इन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकला। इन दो आधिकारिक बैठकों के अलावा, पिछले एक महीने में कोई अन्य बैठक नहीं हुई है।  हम अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं को भी अगली बैठक की जानकारी नहीं है। आज मैं भारी मन से यहां बैठा हूं। हमने असम से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और मुझे उम्मीद है कि भारत गठबंधन उन्हें स्वीकार करेगा।

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन ‘गठबंधन के धर्म’ को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं। हम प्रस्ताव देते हैं कांग्रेस पार्टी एक सीट पर और आप और सीटों पर लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *