लोकसभा चुनाव प्रभारी के द्वारा इंडिया गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहे जाने पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने दी तीखी प्रतिक्रिया – Parvat Sankalp News

लोकसभा चुनाव प्रभारी के द्वारा इंडिया गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहे जाने पर मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड:-   उत्तराखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव  प्रभारी दुष्यंत गौतम के द्वारा इंडिया गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहे जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तीखी  प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने गौतम को आड़े हाथों लेते हुए कहा की गौतम सत्ता के अहंकार और चका चौंध में अपनी सोचने समझने की शक्ति खो बैठे हैं।दसौनी ने कहा की गौतम क्या इस वक्त हर भाजपाई विवेकहीन हो चुका है ,भगवान राम की बात करने वाले लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के भक्त कहलाने लायक भी नहीं है। गरिमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के  बड़बोलेपन और बदजुबानी के किस्से दूर दूर तक कुख्यात है ही लेकिन हाल ही में दिया गया भू कानून और मूल निवास के लिए आवाज बुलंद करने वाले लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा माओवादी कहा जाना और आज लोकसभा चुनाव प्रभारी गौतम के द्वारा इंडिया गठबंधन के लोगों को कुत्तों का झुंड कहना बतलाता है कि यह किस संस्कृति और सभ्यता के लोग हैं?

दसौनी ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बहुत ही बुरा दौर चल रहा है,देश के अंदर घटिया परंपरा और परिपाटी देखने को मिल रही है जहां  सत्ता रूढ़ दल कुछ भी करके विपक्ष को खत्म कर देने पर तुला है। दसौनी ने कहा की इसे विडंबना कहें या संयोग कि आज देश का कोई प्रदेश ऐसा नहीं है जहां विपक्ष के किसी शक्तिशाली नेता के  पीछे ई डी,इनकम टैक्स या सीबीआई का शिकंजा ना हो, भोली भाली जनता को यह महसूस कराया जा रहा है कि सारे पापी अधर्मी और भ्रष्टाचारी विपक्ष में हैं और सारे भाजपा के पदाधिकारी संत महात्मा पुरुष हैं। दसौनी ने कहा अब तो यह देशवासियों को फैसला करना है कि उन्हें लोकतंत्र से प्यार है या तानाशाही ,क्योंकि जिस तरह की बदजुबानी भाजपा के नेता विपक्षी दलों के लिए कर रहे हैं वह तो यही बताता है कि उनके मंसूबे ठीक नहीं है और वह इस देश से लोकतंत्र और संविधान मिटा कर छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *