चमोली ग्वालदम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर भेंट किया हस्त निर्मित उत्पाद – Parvat Sankalp News

चमोली ग्वालदम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर भेंट किया हस्त निर्मित उत्पाद

चमोली:- चमोली के ग्वालदम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की । साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्त निर्मित उत्पाद सीएम धामी को भेंट किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा ‘वोकल फॉर लोकल’ को आत्मसात करते हुए ‘आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड’ के विजन को साकार करने में हमारी मातृशक्ति का विशेष योगदान मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को नयी पहचान एवं मंच प्रदान करने हेतु ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ सहित अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *