अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने अपनी नातिन के साथ किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, लिया आशीर्वाद – Parvat Sankalp News

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने अपनी नातिन के साथ किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, लिया आशीर्वाद

बदरीनाथ धाम : हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रही डिंपल कपाड़िया ने आज अपनी नातिन के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *