उत्तराखंड में होने वाली G-20 सम्मेलन में अतिथियों के स्वागत को लेकर रामनगर तैयार, पुलिस प्रशासन मुस्तैद – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में होने वाली G-20 सम्मेलन में अतिथियों के स्वागत को लेकर रामनगर तैयार, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

रामनगर:-  उत्तराखंड में पहली बार जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है, 28 मार्च से रामनगर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस सम्मेलन में 70 से अधिक विदेशी मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों को सम्मेलन के अंतिम दिन कार्बेट पार्क की सफारी करने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने  अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी कड़े प्रबंध कर दिए है।

G-20 सम्मेलन के लिए रामनगर तैयार
G-20 सम्मेलन के लिए रामनगर तैयार

रविवार को सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में रुद्रपुर पुलिस लाइन में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के बाद रिहर्सल की गई। पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सुंदरीकरण किया गया है। दीवारों पर लोक संस्कृति को रेखांकित करती पेटिंग बनाई गई हैं। भोजन में मेहमानों को विदेशी व्यंजनों के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन भी परोसने की भी तैयारी की गई है।

आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि विदेशों से आने वाले मेहमानों की आवाजाही का रूट स्पष्ट है। रूट पर हिंदी और अंग्रेजी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। उप्र सीमाओं के अलावा नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है। कुमाऊं और गढ़वाल से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नैनीताल के गड़प्पू से ढिकुली तक तीन मेजर जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। ताज व नम रिसार्ट को अलग से सेक्टर बनाया गया है। जी- 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को जिस रास्ते से ढिकुली तक ले जाया जाएगा। वह रास्ता फूलों से महकेगा। सड़क किनारे झाड़ी साफ करके वहां छह सौ से अधिक फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ चार सौ से अधिक गमले भी रखे जाएंगे। मेहमान कोसी बैराज होते हुए महाविद्यालय के रास्ते ढिकुली जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/in-action-mode-chief-minister-inspected-dhami-elevated-express-highway-gave-instructions-to-speed-up-the-work/

यह भी देखें;-https://youtu.be/zpMSb6nk3u0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *