नए साल के जश्न में शराब से धूत कार सवारों ने युवती को घसीटा 10 किमी, शरीर पर न रहा कोई लिबाज, हड्डियां हुई चकनाचूर – Parvat Sankalp News

नए साल के जश्न में शराब से धूत कार सवारों ने युवती को घसीटा 10 किमी, शरीर पर न रहा कोई लिबाज, हड्डियां हुई चकनाचूर

जिस समय पूरे देश में नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा था, उसी वक्त देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर एक युवती के साथ बेरहमी की जा रही थी, शराब के नशे में चूर पांच युवक अपनी बलेनो कार से युवती को करीबन 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसके तन पर एक लिबाज भी नहीं बचा, उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

नई दिल्ली का मामला
नई दिल्ली का मामला

दिल्ली को दहलाने वाली घटना उस समय की जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे।  इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती एक कार्यक्रम में ड्यूटी कर स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली पुलिस इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं पुलिस की थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=1X-RFSg-vCU

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/fifa-world-cup-2022-fight-between-football-fans-of-argentina-and-brazil-in-kerala-police-registered-a-case/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *