एसआरएचयू के पांचवे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षामंत्री ने की शिरकत, सीएम धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत – Parvat Sankalp News

एसआरएचयू के पांचवे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षामंत्री ने की शिरकत, सीएम धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

देहरादून: स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट का पांचवें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। केंद्रीय मंत्री मेडिकल, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान और बायो साइंसेज के 1316 छात्र-छात्राओं को डिग्री वितरित की।

मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी शिरकत की। एसआरएचयू में दीक्षांत समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ।

कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि पांचवें दीक्षांत समारोह को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई । समारोह में 24 टॉपर छात्र-छात्राओं को एकेडमिक अवार्ड, तीन छात्र-छात्राओं को स्वामीराम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड, जबकि शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि सहित 1316 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *