आगामी कैबिनेट में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का हो सकता है फैसला – Parvat Sankalp News

आगामी कैबिनेट में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का हो सकता है फैसला

देहरादून:  उत्तराखंड में सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 को नादेही और 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। आगामी कैबिनेट में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का फैसला हो सकता है।

गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि हरिद्वार जिले में निजी चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। 17 नवंबर को नादेही, 18 को सितारगंज, 21 को बाजपुर, 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होगा।

गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बातचीत चल रही है। आगामी कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि पेराई सत्र के दौरान मिलों का संचालन सुचारू रूप से हो। कम से कम ब्रेकडाउन होना चाहिए। इसके अलावा चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के लिए टीन शेड का निर्माण, पीने के पानी समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *