मौसम विभाग की चेतावनी: 11 मई से फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड मौसम, उत्तराखंड वेदर अपडेट, बारिश, मौसम विभाग, देहरादून मौसम, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, मौसम अलर्ट, बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं, हिंदी न्यूज, उत्तराखंड न्यूज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत मैदानी जिलों में पिछले दो दिनों से मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना हुआ है। हालांकि कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से प्रदेशभर में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। नई मौसम प्रणाली सक्रिय होने के चलते कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *