उत्तराखण्ड

देहरादून के साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन, दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता और ग्रुप सॉन्ग का हुआ आयोजन

देहरादून के राजपुर रोड स्थित साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता और ग्रुप सॉन्ग(सामूहिक गायन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग विभाग के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं का संचालन सुनीता पवार और दीपिका रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक दल की भूमिका में डॉ मनीष झा, डॉ आरती रौथान और प्रियंका शर्मा रही, जबकि सामूहिक गायन प्रतियोगिता के निर्णायक दल में प्रियंका जोशी, अंकित बलूनी और जितेंद्र श्रीनिवास रहे।

भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने आजादी के 75 सालों में भारत की उपलब्धियों को सामने रखा, वही सामूहिक गायन प्रतियोगिता में देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में साईं ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयर पर्सन हरीश अरोड़ा और वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव की बधाइयां दी साथ ही कहा कि देश के विकास में हमारी भागीदारी और सहयोग ही असली देशभक्ति है।

प्रतियोगिता के दौरान प्रिंसिपल डॉक्टर संध्या डोगरा, डायरेक्टर अकैडमिक्स जीबी सेबिस्टिन, आरके सूद, केदार नयाल, सुबोध बुडाकोटी, श्रुति अग्रवाल, एसएस तिवारी, मेघा मिश्रा, ज्योति जुयाल, अनामिका रेगमी, मेघा ओबेरॉय, निशा शर्मा, ऋषभ भारद्वाज, नूपुर अरोड़ा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News