उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें कई दिग्गज नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

कांग्रेस आज से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है, इसी कड़ी में यह तिरंगा यात्रा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में हल्द्वानी के कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम से निकाली गई, इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से इस रैली का शुभारंभ किया, जिसमें कई दिग्गज नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

नैनीताल में चला भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

नैनीताल जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है, यह यात्रा 9 से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी, हल्द्वानी विधानसभा में यह यात्रा कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम से शुरू हुई, जिसके बाद यात्रा बाजार, रेलवे बाजार, नवाबी रोड, नैनीताल रोड से निकली, यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।

जोश से लबरेज कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे लगाते दिखे, इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत पूर्व विधायक व पदाधिकारी नजर आए, इस मौके नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश को जोड़ने और एकजुट करने की आवश्यकता है, उन्होंने बीजेपी पर देश को धर्म, जाति आदि के नाम पर बांटने का आरोप भी लगाया।

 

 

रुद्रप्रयाग में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

रुद्रप्रयाग जिले में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से इसका शुभारंभ किया, इस यात्रा के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रभारी और प्रदीप थपलियाल को जिले का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, दो दिन तक रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा निकलेगी। जबकि, 13 और 14 अगस्त को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा निकलेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद बीजेपी को यह समझ आया है कि वह तिरंगे और गांधी जी के पीछे ही सुरक्षित है, अन्यथा उनकी स्थिति ठीक नहीं है, रोज नए और झूठे वादे बीजेपी कर रही है, लोगों को बरगलाना, फ्री राशन देकर वोट बटोरना, लोगों को कभी राम मंदिर के नाम पर, कभी 15 लाख के नाम पर, कभी अच्छे दिन के नाम पर, कभी महगांई कम करने के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है। दूध, छाछ पर जीएसटी लगाई जा रही है, हिदुस्तान के इतिहास में सबसे दुष्ट राजा ने भी बच्चे के पीने के दूध और आटे पर टैक्स नहीं लगाया है।

खटीमा में भी चलाया कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

बीजेपी की ओर से जहां पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है, राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा से भी कांग्रेस ने यह यात्रा निकाली। इस दौरान खटीमा विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने यात्रा को रवाना किया। वहीं, भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने सभी धर्मों के सम्मान स्वरूप हिंदी-मुस्लिम-सिख-ईसाई की झांकी को भी अपनी इस यात्रा में शामिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News