biharBihar Newsबिहार

बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बिहार:- बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद गोलंबर पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु की है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने भूसा लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर पर कुछ मजदूर बैठे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गये। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News