उत्तर प्रदेश

अग्निपथ योजना को लेकर आगरा में युवाओं ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना सेना भर्ती को लेकर देश में विरोध रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा के सैकड़ों युवाओं ने आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग थी कि सेना में भर्ती पुरानी प्रक्रिया के तहत कराई जाए। आगरा में बीते साल हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाए। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी युवाओं को समझाया। इसके बाद युवा हाईवे से हटे। हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाह में प्रदर्शनकारी युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।  वहीं दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर में भारतीय स्टेट बैंक तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे एमजी रोड पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए।

लेदर पार्क के बाद सैकड़ों की संख्या में युवा दक्षिणी बाईपास के पास पहुंच गए। यहां आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी युवा अग्निपथ योजना को निरस्त कर पुरानी प्रक्रिया के तहत सेना भर्ती कराने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। दोपहर करीब एक बजे जाम खुलवाया जा सका। युवाओं ने तहसीलदार किरावली को अग्निपथ योजना के तहत ज्ञापन सौंपा और सेना भर्ती प्रक्रिया को पहले की तरह कराने की मांग की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News