उत्तराखण्ड

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वंय सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर हस्त निर्मित उत्पादों को खरीदकर बहनों का किया उत्साहवर्धन

खटीमा:-  दिनांक 24 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 92 विकास खंडो के साथ-साथ खटीमा में भी स्वंय सहायता समूह की  महिलाओं को संबोधित कर किया गया। इसके अन्तर्गत केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं की विक्रय प्रदर्शनियों का आयोजन प्रदेश के 92 विकास खंडो के साथ-साथ खटीमा में भी हो रहा है।  विकास खंड खटीमा में विकास खंड सभागार तथा राणा थारू विकास भवन में भव्य रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

अब दिनांक 26 से 30 अगस्त तक इस प्रदर्शनी का आयोजन खटीमा के दीनदयाल पार्क में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुएं तथा उत्पाद जैसे राखी,मूंज घास से बने विभिन्न हैंडीक्राफ्ट, गाय के गोबर से निर्मित हवन सामग्री, टैडी बीयर खिलौने,ऐपण कला चित्रकारी,कान्हा जी के कपड़े,मंडुवा से बने बिस्किट, कुमाऊँनी तथा थारू जनजाति के पारंपरिक परिधान, विभिन्न पारंपरिक पकवान, आदि प्रदर्शनी में बिक्री हेतु  स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किए गए हैं।

आज जनपद के मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया तथा स्वंय सहायता समूह  द्वारा उत्पादित वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा  स्टॉलों से खरीदारी कर स्वंय सहायता समूह  की बहनों का उत्साहवर्धन भी किया गया।  इस अवसर पर  लोगों द्वारा  भी स्टॉलों से वस्तुओं की जमकर खरीदारी की जा रही है।इस प्रदर्शनी के माध्यम से  महिलाओं को अपने स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग का प्लेटफार्म मिल रहा है तथा  यह उनके सशक्तिकरण तथा  आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है।प्रदर्शनी  विकासखंड खटीमा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News