उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री धामी एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधे टनकपुर से खाटू श्याम बस सेवा शुरू होने से टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा की जनता लाभान्वित होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हर्षवर्धन सिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

May be an image of 6 people, people standing and text that says "राधे 3"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News