राजनीति

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने ली शपथ

चंडीगढ़ / पंजाब के 17 मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पीली पगड़ी पहनकर शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है’। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News