राजनीतिराष्ट्रीय

मान मंत्रिमंडल में ‘आप’ के 10 मंत्री शामिल

चंडीगढ़ / पंजाब में भगवंत मान सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।आपको बता दें कि राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

पहले नंबर पर हरपाल सिंह चीमा और 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री है। वहंी नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्‍पा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्‍ण सूद को होशियारपुर से हराया था। छठे मंत्री के तौर पर 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। भगंवत मान सरकार में 60 साल के धालीवाल सबसे अधिक उम्र के मंत्री हैं। आठवें नंंबर पर लालजीत सिंह भुल्‍लर ने शपथ ली।

सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा शपथ ग्रहण किया। चीमा के बाद डाण् बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ईटीओ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद डाण् विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्‍होंने चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को हराया था। पांचवें नंबर पर लालचंद कटारुचक को मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में किसी को उपमुख्‍यमंत्री नहीं बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News