पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को जालंधर के सर्किट हाउस में ‘मुख्यमंत्री पंजाब रोशन योजना’ को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य को “रंगला पंजाब” बनाने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में 11 अप्रैल को कैबिनेट ने इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत पूरे पंजाब के 13 हजार गांवों में 3 लाख से अधिक नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
वहीं बड़े शहरों जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोहाली और अन्य में बिजली से चलने वाली स्ट्रीट लाइटों को भी बदलने पर काम चल रहा है। जालंधर में 65000 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगी है जिसका मासिक 12 करोड रुपए तक बिल आता है। सोलर लाइट लगने से नगर निगम का पैसा बच जाएगा।
वहीं शहर में स्ट्रीट लाइट और कैमरे लगाने के प्रोजेक्ट में हुई हेरफेर को लेकर जांच करवाने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा से जानकारी देकर करवाई करवाने की बात कही।
वहीं कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पोस्टर पर गैंगस्टरों के साथ मुख्यमंत्री की फोटो लगा कर लोगों से मदद की अपील की गई थी ताकि अपराध को रोक सकें। लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायकों की पोस्टर में फोटो लगाने की टिप्पणी को मंत्री अरोड़ा ने घटिया करार दिया और कहा कि माफी मांगे। जाखड़ ने जनता के चुने हुए विधायकों को अपशब्द कहकर जनता के विश्वास का अपमान किया है।
बेअदबी न हो इसलिए कड़े कानून, एसजीपीसी श्री गुरु ग्रंथ साहिब लेने वालों का रिकॉर्ड रखेगी
पंजाब में बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए कैबिनेट ने दी जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संसोधन) विधेयक 2026 को मंजूरी दी। पहले बेअदबी होने पर अक्सश्र वारदात को अंजाम देने वाले मंदबुद्धि निकलते थे लेकिन अब उनपर भी कड़ी कार्रवाई होगी। यही नहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छपाई और जो खरीद रहे हैं उनकी पूरी जानकारी एसजीपीसी के पास होगी। उनसे लिखित में लिया जाएगा कि अगर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी होती है तो खरीदने वाले भी जिम्मेदार होंगे। कानून में संशोधन इसलिए किया की कड़ी सजा और जुर्माना के कारण बेअदबी हो ही नहीं