फ्री होगा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा: किसान संगठनों ने दी चेतावनी, सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई

पंजाब के किसान संगठन एक बार फिर पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल एक बार फिर 26 जनवरी को अनिश्चितकाल के लिए फ्री करेंगे। 26 जनवरी 11 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे और 12 बजे से टोल प्लाजा फ्री करेंगे।   इस बार किसान संगठनों की मांग है कि गांव ससराली में बाढ़ के दौरान टूटे बांध को रिपेयर किया जाए और राहों रोड को तैयार करवाया जाए, ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो। हालांकि भारतीय किसान मजदूर यूनियन के सदस्यों के साथ साथ कई संगठन ससराली कॉलोनी में स्थित धुस्सी बांध को रिपेयर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कई बार प्रशासन के साथ मीटिंग हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकला। अब किसान संगठन सरकार के साथ सीधे आर पार की लड़ाई को तैयार हो चुके है।

किसान संगठनों ने एलान कर दिया है कि अगर सरकार ने बातचीत के दौरान कोई हल निकाला तो ठीक, नहीं तो किसी भी हालात में टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा। अगर इस दौरान कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और लुधियाना प्रशासन की होगी।
जालंधर में किसानों ने अपने प्रस्तावित आंदोलन की तारीख में बदलाव किया है। अब 2 फरवरी 2026 को दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने का एलान किया है। पहले यह प्रदर्शन 30 जनवरी को किया जाना था, लेकिन गुरु रविदास महाराज की जयंती से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों और शोभा यात्राओं को ध्यान में रखते हुए किसानों ने यह फैसला लिया। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर और समूह नगर पंचायतों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख कुलविंदर सिंह ने बताया कि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक गुरु रविदास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन होंगे। ऐसे में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए 30 जनवरी का कार्यक्रम स्थगित कर 2 फरवरी को हाईवे जाम किया जाएगा।कुलविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन बायोगैस सीएनजी गैस प्लांट को बंद करवाने की मांग को लेकर किया जाएगा। पहले यह आंदोलन अमृतसर–दिल्ली हाईवे पर मैकडोनाल्ड रोड के पास प्रस्तावित था। अब 2 फरवरी को 11 जिलों के किसान नेता और विभिन्न जत्थेबंदियां इसमें हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *