पंजाब

पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक: लैंड पूलिंग पॉलिसी समेत 11 एजेंडों पर मंथन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बुधवार सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में प्रदेश से जुड़े कई बड़े मसलों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में कुल 11 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इनमें लैंड पूलिंग पॉलिसी, उद्योगों को दी जाने वाली छूट, किसानों से जुड़े मुद्दे, और मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं।

नकली बीज और कीटनाशकों पर सख्ती के संकेत

हाल ही में हुई पिछली कैबिनेट बैठक में नकली बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की कैद और 50 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। आज की बैठक में किसानों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों — जैसे नकली कीटनाशकों और खेती संबंधी अन्य चुनौतियों — पर भी फैसले लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना पर अहम निर्णय संभव

बैठक में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को 2 अक्टूबर से पूरे राज्य में लागू करने के फार्मूले पर भी विस्तार से चर्चा होगी। यह योजना राज्य के नागरिकों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लाई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button