uttarakhandउत्तराखण्ड

देहरादून आशारोड़ी चेक पोस्ट पर भीषण सड़क हादसा, ट्राले से कार टकराई, 4 की दर्दनाक मौत

देहरादून: आशारोड़ी चेकपोस्ट पर दर्दनाक हादसा, चार की मौत, एक गंभीर घायल

देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ। एक ट्राला सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहा था। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने पर पीछे से आ रही हरियाणा नंबर की रिट्ज कार ट्राले के नीचे घुस गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन आगे की सीट पर बैठे दो लोग कार में ही फंसे रह गए।

घटनास्थल पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने कटर की मदद से कार के दरवाजे काटकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के स्वजन से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

गौरतलब है कि आशारोड़ी चेकपोस्ट पर कुछ दिन पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था, जब एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से पीछे चल रही कार को टक्कर मार दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News