जालंधर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे पिता-पुत्र को मारी टक्कर, चालक फरार

जालंधर के चुग्गिती चौक स्थित बिजली घर के बाहर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 47 वर्षीय विजय कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका बेटा भी नीचे गिरकर बेहोश हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को संभाला और पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया। वहीं घायल विजय कुमार को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे को अंजाम देने वाली ग्रे रंग की कार चुग्गिती फ्लाईओवर की दिशा से आ रही थी। सूचना मिलते ही 112 और एसएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

थाना रामामंडी के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि फरार कार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *