देहरादून

जनसुनवाई में CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार और आर्थिक सहायता से जुड़े विभिन्न प्रकरण मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला या विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

अधिकारियों को अपने स्तर पर ऐसे प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन और प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए नियमानुसार उनका शीघ्र निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतों का समाधान केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित व्यक्ति को वास्तविक राहत भी मिले।उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button