पंजाब

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: कार से भाग रहे तस्कर को दबोचा, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

बटाला: बटाला में थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने 510 ग्राम हैरोइन और क्रेटा कार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर और डीएसपी श्रीहरगोबिन्दपुर साहिब राजेश कक्कड़ के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव चौधरीवाल से एक करेटा कार सवार व्यक्ति को 510 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महकदीप सिंह उर्फ महक निवासी बसरावां थाना कादियां के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को माननीय अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया है और इससे और खुलासे होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है और इसी तरह कुछ दिन पहले भी पुलिस ने 2 किलो 210 ग्राम हैरोइन, तीन पिस्टल और 2 लाख 30 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की थी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नशा नहीं बिकने दिया जाएगा और नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एएसआई अवतार सिंह, एएसआई जतिन्द्रपाल सिंह, गुरशरणजीत सिंह, रीडर सतिन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News