उत्तराखण्डदेहरादून

अभ्यर्थियों की जीत: UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा टाली, 9-10 मई की परीक्षा स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की मांग आखिरकार रंग लाई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 9 और 10 मई को प्रस्तावित प्रवक्ता (विशेष अधीनस्थ शिक्षा) भर्ती परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। दरअसल, यह परीक्षा उन्हीं तारीखों पर आयोजित की जानी थी, जिन दिनों उत्तर प्रदेश में भी एक बड़ी परीक्षा निर्धारित थी। दोनों परीक्षाओं की तिथि टकराने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इसको लेकर अभ्यर्थियों ने संगठित तरीके से विरोध दर्ज कराया और परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की। संगीता शाह की अगुवाई में अभ्यर्थियों ने लगातार अपनी आवाज उठाई, जिसके बाद आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार है, जिसे जल्द ही आयोग द्वारा जारी किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News