अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीसीआरए ग्रुप के चेयरमैन पवन जोशी एवं हरी हुक्म संस्था के फाउंडर मेंबर के संयुक्त नेतृत्व में श्रमिकों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्माण, सेवा, उद्योग तथा दैनिक श्रम से जुड़े मेहनतकश श्रमिकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाइयों के साथ टी-शर्ट वितरित की गईं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सहयोग की भावना को सशक्त करना था। पवन जोशी ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जिसमें श्रमिकों का योगदान न हो।
इस अवसर पर पंकज छाबड़ा, पवन लूथरा, प्रेम गुप्ता, रामअवतार गोयल, कपिल बंसल, जगजीत सिंह, बब्बू गिल, रमेश मेशी, राज कुमार नरंग, रिम्पल व जयंती जोशी माैजूद रहे। सभी ने श्रमिकों को सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की।