रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब ब्रिकी पर बैन

अयोध्या:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में अब शराब बिक्री पर योगी सरकार ने पूरी तरह से बैन लगाने का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से मुलाकात से बाद यह जानकारी साझा की। आबकारी मंत्री ने बताया की अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र को पूरी तरह से मद्य निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा। साथ ही 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों को भी शिफ्ट किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *