उत्तर प्रदेश

यूपी में उदयपुर की घटना के बाद हाई अलर्ट जारी, डीजीपी बोले भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नूपुर शर्मा के समर्थक में राजस्थान के उदयपुर में हुई निर्मम हत्या के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है।   वहीं, प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News