उत्तराखण्डराजनीति

क्या मोदी मैजिक के सहारे भाजपा जीतेगी उत्तराखंड की चुनावी जंग ?

राज्य में चुनाव आयोग की तरफ से सियासी दलों को छोटी सभाओं की परमीशन दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मोदी मैजिक के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारियों में जुट गई है। आपको बता दें कि हर विधानसभा में मोदी की डिजिटल रैलियों की तैयारी हो रही है। दरअसल चुनाव आयोग ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनैतिक दलों को छोटी-छोटी सभाओं की इजाजत दी है। इसके तहत सियासी दल अनुमति के साथ पांच सौ लोगों की जनसभा कर सकते हैं।

बहरहाल उत्तराखण्ड में 28 जनवरी तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके बाद सभी सियासी दल इस छूट के तहत छोटी सभाएं कर सकते हें। गौरतलब है कि इसी छूट का लाभ लेकर भारतीय जनता पार्टी अब नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में मोदी की वर्चुअल रैली आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

इसके तहत मोदी वर्चुअल तरीके से वोटरों को संबोधित करेंगे और उन्हें सुनने के लिए अलग-अलग स्थानों पर नियमों के अनुसार लोगों को एकत्र किया जाएगा। आपको बता दें कि पार्टी स्टार प्रचारकों के जरिए बड़े नताओं को भी बुला रही है। इनके छोटे-छोट कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें वर्चुअल तरीके से सभी स्थानों तक पहुंचाने के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। जाहिर है इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर बड़े नेताओं के रोड़ शो आदि आयोजित करने का भी फैसला लिया गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं और तारीख तय हाते ही इस संदर्भ में कार्यक्रम भी जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button