राष्ट्रीयविशेष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ का किया उद्घाटन 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को उद्घाटन किया, पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के पास छत्र के नीचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया, पीएम ने कर्तव्य पथ का भी उद्धाटन किया।

दरअसल, दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का रीडेवलपमेंट किया गया है, इंडिया गेट पर बनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह प्रतिमा 28 फुट ऊंची है, प्रतिमा ग्रेनाइट पत्थर पर बनाई गई है। बीते 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था, ये दोनों निर्माण कार्य सेंट्रल विस्टा रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने दिल्ली में सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना में शामिल कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की, पीएम ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी से कहा कि वह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News