उत्तराखण्ड

नए साल में उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड:- नए साल में उत्तराखंड राज्य में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठंड बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। इस के अलावा, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की बात की गई है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेशभर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके चलते दिन में ठंड का अहसास थोड़ा कम होगा। वहीं दूसरी तरफ़ सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ती महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना बन रही है। इसके कारण चलने वाली शीतलहर से प्रदेशभर में ठंड बढ़ेगी। शीतलहर और ठंड का असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। पंतनगर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16 और न्यू टिहरी के तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस के बावजूद मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों से आने वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ानें घंटों देरी से पहुंची। दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में खराब मौसम और कोहरे के कारण फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News