राष्ट्रीय

दिग्गज अभिनेता और जाने-माने बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी अब नहीं रहे हमारे बीच

दिग्गज अभिनेता और जाने-माने बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका निधन हो गया है। एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी ने बीते दिन 3 अगस्त की शाम को लखनऊ में अंतिम सांस ली, कहा जा रहा है कि दिवंगत अभिनेता दिल संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे, जिसके चलते वह अपने घर लखनऊ चले गए।

 

इन फिल्मों में किया था बेहतरीन प्रदर्शन 

जाने-माने बॉलीवुड एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की खबर आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई हैरान है। बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपने सफर के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन संग कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘सत्या’, शाहरुख खान स्टारर ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, अभिषेक बच्चन की ‘बंटी और बबली’, ऋतिक रोशन अभिनीत ‘कृष’ और सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ ‘स्कैम 1992’ और क्रेजी 4 में देखा गया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई… मिल गया’ से मिली।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News