राष्ट्रीय

Twitter में कई बदलावों के बीच अब से X नाम से जाना जाएगा ट्विटर

एलन मस्क ने Twitter में कई बदलावों के बीच अब इसका नाम भी बदल दिया है। ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। यदि आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। Twitter के आधिकारिक हैंडल की प्रोफाइल फोटो भी X वाली हो गई है और नाम भी एक्स कर दिया गया है, हालांकि हैंडल अभी भी @twitter है, क्योंकि हैंडल को बदला नहीं जा सकता है। एलन मस्क ने ट्विटर मुख्यालय की एक फोटो शेयर की है जिसपर लेजर लाइट से X लोगो बनाया गया है

Twitter के लोगो को भी एलन मस्क ने बदलने की तैयार कर ली है। मस्क ने ट्वीट करके इस बदलाव का संकेत दिया है। पहले मस्क ने लिखा था कि जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News