राष्ट्रीय

सड़क दुर्घटना में तृणमूल नेता की मौत

जलपाईगुड़ी:- जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक में सड़क दुर्घटना में तृणमूल नेता की मौत हो गई। मृतक का नाम जगन्नाथ दास (45) है। वह तृणमूल का बूथ अध्यक्ष थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात को जगन्नाथ दास बाइक से सड़क पार कर रहे थे। तभी धूपगुड़ी से मयनागुड़ी की तरफ जा रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बरामद कर मयनागुड़ी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मयनागुड़ी थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News