उत्तराखण्ड

नैनीताल में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू बचाव अभियान जारी, मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना पर जताया दुख

नैनीताल:- उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित छह की मौत हो गई जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। कुछ समय पहले एसएसपी पीएन मीना ने बताया था कि हादसे में 18 लोगों को बचाया जा चुका है, तीन लोगों की मौत हो गई है। आगे राहत बचाव अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा” नैनीताल में कालाढूंगी रोड पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है, घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News