उत्तराखण्ड

नकल कानून को लेकर मुख्यमंत्री का छात्रों ने किया स्वागत, किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नक़ल कानून को ले के शुरूआती कुछ वक्त की ख़ामोशी के बाद अब लोगो ने भी बोलना शुरू कर दिया है। बीजेपी में इसको ले के गर्मी आने के बाद अब छात्र भी इस क़ानून के हक़ में सामने आने लगे हैं।

आज उन्होंने रुद्रपुर (उधमसिंह नगर) में न सिर्फ इसके हक़ में हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया बल्कि CM से मिल के उनको धन्यवाद भी कहा, मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग व्यास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों के हस्ताक्षर अभियान में शिरकत करते हुए उनको आश्वस्त किया कि उनकी मेहनत और प्रतिभा अब बेकार नहीं जाएगी। सरकारी नौकरियाँ नक़ल मुक्त होंगी, पारदर्शिता का लाभ प्रतिभाओं को मिलेगा, उनका वक्त बर्बाद नहीं होगा, कैलेण्डर तय हैं और इसके मुताबिक ही भर्तियाँ की जाएंगी’।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने `प्रदेश में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं नकलविहीन होंगी, पारदर्शिता के साथ होंगी, आप अपनी परीक्षाओं की तैयारियां करें, हमारे भाई-बहनों का समय भी खराब नहीं होगा, भर्तियां कैलेण्डर के अनुसार होंगी’’ लिखकर अपने हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती घोटाले नासूर एवं कैंसर की तरह फैल रहा था, इसकी सर्जरी बेहद जरूरी हो गई थी।

CM ने कहा कि इस बार कुछ छात्र-छात्राओं ने VPDO भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक होने की आशंका जताई.इसकी जांच कराई गई. प्रारम्भिक रूप से ये लगने लगा कि इस परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। तभी से हमने तय किया कि पुरानी सभी भर्तियों की जांच कराई जाएगी.जांच करने पर इस अपराध में जो संलिप्त थे उनमें 60 से भी ज्यादा आरोपी जेल जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को जड़ से खत्म करने के लिए हमने भारतवर्ष का सबसे सख्त कानून बनाया है.नकल कराने वाले व्यक्ति के लिए उम्र कैद का भी प्रावधान करने के साथ ही सारी सम्पत्ति जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी नकल करने में एक बार पकड़ा जाएगा उसको 3 साल की सजा, इसमें फिर से संलिप्त पाया जाता है तो अगले 10 वर्षो तक वह किसी परीक्षा में भाग नही ले सकता है.सभी बातों पर गहनता से विचार करते हुए नकल विरोधी सख्त कानून बनाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी एवं लेखपाल भर्ती परीक्षा में एक लाख तीन हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. उनको आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा दी गई। PCS की शुरू हो रही मुख्य परीक्षाओं में भी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, IGP नीलेश आनन्द भरणे, DM युगल किशोर पन्त, SSP मन्जूनाथ TC, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह भी इस दौरान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News